मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल मंडल के पुलिस महानिरीक्षक आर. पी. सिंह के सेवानिवृत्त होने पर आज पुलिस लाइन सभागार में उनके लिए भव्य विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, पुलिस लाइन स्थित मां विन्ध्यवासिनी सभागार कक्ष में ‘राकेश प्रकाश सिंह’ पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र के अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारियो द्वारा विदाई समारोह में पुष्पमाला, बुके, प्रतीक चिह्न भेंट कर उनके दीर्घ, समर्पित एवं उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना की गयी, उक्त विदाई समारोह में राजकुमार मीणा पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व कनिष्क आर. जामकर सहायक पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी व प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस के अधिकारी व कर्मिचारी मौजूद रहें ,
Share: