मिर्ज़ापुर जनपद के सभी थानों पर आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियो ने थाने पर आने वाले आमजन की समस्याओ को सुना, कुछ मामले का मौके पर निस्तारण किया गया, बाकी शेष मामले को जांच के लिए टीम रवाना किया गया, समाधान दिवस के अवसर पर मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश व पुलिस उप महानिरीक्षक पूनम द्वारा थाना मड़िहान पर, पवन कुमार गंगवार जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा थाना कोतवली शहर पर इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी द्वारा थाना कोतवाली देहात पर, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व उप जिलाधिकारी द्वारा थाना अहरौरा पर, तहसील द्वारा थाना चिल्ह व जिगना पर, नायब तहसीलदार द्वारा थाना पड़री, हलिया व चुनार पर, क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थाना कछवां पर, उप जिलाधिकारी द्वारा थाना लालगंज व सन्तनगर पर, क्षेत्राधिकारी आपरेशन व तहसीलदार द्वारा थाना राजगढ़ पर सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष एवं राजस्व विभाग के अऩ्य अधिकारी व कर्मचारियो के साथ थाने पर आने वाले आमजन की समस्याओं को सुनकर कुछ मामलो का मौके पर निस्तारण कराया गया, तथा शेष मामलों के निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जांच करने के लिए रवाना किया गया,
Share: