Advertisement

मिर्ज़ापुर नगर के वासलीगंज स्थित निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत पर परिजनों का हंगामा डॉक्टर हुए फरार

मिर्ज़ापुर नगर के वासलीगंज स्थित निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत पर परिजनों का हंगामा डॉक्टर हुए फरार
मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के वासलीगंज बधेल की गली स्थित राधे कृष्णा हॉस्पिटल में आज शनिवार को प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा दोनों की मौत होने पर परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाके अस्पताल पर हंगामा शुरू कर दिया, हंगामा होता देख अस्पताल के डॉक्टर क्लिनिक से फरार हो गये, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगो को समझा बुझा मामला शान्त करा मामले की जांच शुरू कर दी, बताया गया कि भटवा की पोखरी निवासी जुल्फकार अपनी पत्नी सना को प्रसव कराने के लिए राधे कृष्णा अस्पताल लेकर पहुंचे थे, प्रसव के दौरान सना की तबीयत बिगड़ गई, परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर और नर्स ने उनसे 25 हजार रुपये की मांग की, जुल्फकार ने रुपये देने की बात कही, लेकिन कुछ देर बाद उनकी पत्नी व बच्चे की मौत हो गई, इसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया, हंगामा होता देख डॉक्टर मौके से निकल लिए, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस लोगो को शांत करा मौत की असली वजह की जांच शुरू कर दी
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें