मिर्ज़ापुर नगर के बसंत इंटर कालेज विद्यालय में आज उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया, जब छात्रों से एबीवीपी सदस्यता शुल्क वसूलने को लेकर विवाद शुरू हो गया, विद्यालय के प्रधानाचार्य के अनुसार एबीवीपी कार्यकर्ता कथित तौर पर जबरन विद्यालय परिसर में घुस गए और छात्रों का जबरजस्ती सदस्यता शुल्क काटने लगे, विद्यालय में सदस्यता शुल्क को लेकर विवाद शुरू हो गया, इस दौरान विद्यालय में चल रहे पठन-पाठन को कथित रूप से बाधित किया गया, प्रधानाचार्य का कहना है कि जब विद्यालय प्रबंधन की ओर से इसका विरोध किया गया तो एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया, आरोप है कि इसके बाद विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया गया, और स्कूल के शिक्षकों तथा कर्मचारियों को परिसर के अंदर ही रोक दिया गया, घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, प्रधानाचार्य ने आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं द्वारा विद्यालय के कर्मचारियों को बंधक बनाए जाने से शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हुई, और स्कूल में सामान्य कामकाज बाधित हो गया, देखते ही देखते विवाद प्रदर्शन और तालाबंदी तक पहुंच गया, विद्यालय प्रबंधन ने पूरे घटनाक्रम को लेकर आपत्ति जताई और मामले में कार्रवाई की मांग की है, वहीं इस पूरे मामले में एबीवीपी कार्यकर्ताओं का पक्ष अभी सामने आना बाकी है, दोनों पक्षों के बयान सामने आने के बाद ही विवाद की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी,
Share: