Advertisement

मिर्ज़ापुर देहात कोतवाली क्षेत्र के बेलहरा मोड़ के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दो सौ मीटर घसीट हुआ फरार व्यक्ति की मौत

मिर्ज़ापुर देहात कोतवाली क्षेत्र के बेलहरा मोड़ के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दो सौ मीटर घसीट हुआ फरार व्यक्ति की मौत
मिर्ज़ापुर थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के बेलहरा मोड़ के पास आज सुबह एक तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी ने एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मारने के बाद, गाड़ी में फंसे व्यक्ति को करीब दो सौ मीटर दूर तक घसीट कर ले गया, किसी तरह से घायल व्यक्ति गाड़ी से अलग हुआ, उसके बाद स्कार्पियो गाड़ी का चालक गाड़ी सहित फरार हो गया, इस दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी, मिली जानकारी के अनुसार हरदी गुलालपुर के रहने वाले अरविंद कुमार मिश्रा पुत्र स्वर्गीय बेचन प्रसाद मिश्र डाक विभाग में वर्तमान बीपीएम हरदी गुलालपुर के रूप में कार्यरत थे, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज फरार स्कार्पियो की तलाश में जुट गई है ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें