मिर्ज़ापुर थाना संतनगर क्षेत्र के ककरद गांव में गुरुवार को चल रहे जमीन विवाद में दोनो पक्षो में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गयी, दोनो पक्ष की ओर से दर्जनों की संख्या में लोग लाठी डंडे लेकर आ गए, दोनो पक्षो में जमकर लाठी डंडे चले, विवाद में दोनो पक्षो से 13 घायल हो गए, दोनो पक्षो के बीच गुरुवार की सुबह हुई इस लड़ाई के पीछे पुरान जमीनी विवाद बताया गया, स्थानीय ग्रामीण ने बताया कि तीन दशक से दोनों पक्षो में जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है, कल कच्चे मकान में खपरैल को ठीक करते समय विवाद हो गया, दोनो पक्ष में मारपीट शुरू हो गयी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो पक्षो के सभी 13 घायलों का पीएचसी पटेहरा में इलाज कराया, पुलिस को दोनों पक्षो की ओर से तहरीर दी गयी है, थानाध्यक्ष संतनगर पूरे मामले की जांच कर कार्यवाही की बात कर रहे, मारपीट का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा,
Share: