Advertisement

मिर्ज़ापुर तेज हवा के बीच डगमगपुर चौराहे पर खड़ी बाइक पर गिरा 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार बाइक जलकर हुई खाक

मिर्ज़ापुर तेज हवा के बीच डगमगपुर चौराहे पर खड़ी बाइक पर गिरा 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार बाइक जलकर हुई खाक
मिर्ज़ापुर थाना पड़री क्षेत्र के डगमगपुर चौराहे पर बारिश और तेज हवाओ के बीच 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूट कर एक बाइक पर गिरने से पूरी बाइक जलकर खाक हो गयी, इस दौरान बारिश की वजह से बाइक सवार लालू यादव सिंधोरा के रहने वाले अपनी मोटरसाइकिल एक दुकान के सामने खड़ी कर अंदर सामान लेने के लिए गए थे, बारिश के चलते अधिकांश लोग खुले में खड़े होने के बजाय दुकानों के शेड के नीचे थे, नही तो एक बड़ा हादसा हो सकता था, बताया गया कि डगमगपुर चौराहे पर शनिवार शाम करीब 7 बजे बारिश और तेज हवा के बीच 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर दुकान के सामने खड़ी मोटरसाइकिल पर गिर गया, तार गिरते ही बाइक में चिंगारी के साथ आग लग गई, और देखते ही देखते पूरी मोटरसाइकिल धू-धूकर जलने लगी, कुछ देर के लिए वहा अफरा-तफरी मच गई,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें