Advertisement

मिर्ज़ापुर जनपद न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाये रखने लिए पुलिस की तरफ से मॉक ड्रिल की गयी

मिर्ज़ापुर जनपद न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाये रखने लिए पुलिस की तरफ से मॉक ड्रिल की गयी
मिर्ज़ापुर जनपद न्यायालय परिसर में आज शुक्रवार को न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाये रखने लिए बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों द्वारा मॉक ड्रिल अभ्यास किया गया, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में आयोजित इस अभ्यास को अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर एवं क्षेत्राधिकारी अभिसूचना के नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक (सुरक्षा प्रभारी) की प्रत्यक्ष देखरेख में संपन्न हुआ, जिसमे बम निरोधक दस्ता (BDDS), डॉग स्क्वाड, फायर सर्विस और स्थानीय पुलिस ने भाग लिया, मॉक ड्रिल के दौरान संदिग्ध वस्तुओं, न्यायालय परिसर, वीआईपी रूम, कचहरी कक्षों तथा संवेदनशील गलियारों में सघन चेकिंग का अभ्यास किया गया और संदिग्ध वस्तुओं को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने का प्रदर्शन किया गया, साथ ही आपातकालीन निकासी और सुरक्षा बलों के रिस्पांस टाइम, का भी परीक्षण किया गया, इस दौरान न्यायालय सुरक्षा समिति के अध्यक्ष, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी अभिसूचना सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें