मिर्ज़ापुर जनपद के पांच थाना क्षेत्रों से फरार चल रहे सात फरार वारण्टियो को आज पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान क्रम में इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया था, उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज थाना कोतवाली शहर पुलिस द्वारा फरार एक वारंटी, थाना चुनार पुलिस द्वारा फरार एक वारंटी, थाना जमालपुर पुलिस द्वारा फरार तीन वारंटी, थाना लालगंज पुलिस द्वारा फरार एक वारंटी व थाना मड़िहान पुलिस द्वारा फरार एक वारंटी कुल सात फ्रस्र वारंटियों को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया ,
Share: