
मिर्ज़ापुर जनपद के दो थाना क्षेत्रो से फरार दो वारंटियों को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया, दूसरी तरफ छह थानों पर 15 व्यक्तियों का शान्ति भंग में चालान किया गया, थाना विन्ध्याचल पुलिस ने फरार एक वारण्टी रामआसरे पुत्र हीरालाल निवासी दुगरहा थाना विन्ध्याचल को घर से गिरफ्तार किया, इसी क्रम में थाना चुनार पुलिस द्वारा भी फरार एक वारण्टी भानू यादव पुत्र रामधनी यादव निवासी नन्दूपुर रुदौली थाना चुनार को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, तो वही दूसरी तरफ जनपद के छह थानों पर पुलिस ने 15 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता शान्ति भंग की धारा 170/126/135 में चालान किया, जिसमे थाना कोतवाली शहर में 02, थाना कोतवाली कटरा में 02, थाना चील्ह में 02, थाना मड़िहान में 03, थाना लालगंज में 02, थाना जिगना में 04 कुल 15 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता शान्ति भंग की धारा 170/126/135 में चालान किया गया,


