मिर्ज़ापुर जनपद के चार अलग अलग थाना क्षेत्र में साईबर सेल द्वारा ठगी के शिकार हुए चार लोगों के साइबर सेल टीम द्वारा 173375 रुपये खाते में वापस कराए, जिसमे सुमन देवी पुत्नी रमेश कुमार अग्रहरी निवासी नकहरा नयी बस्ती थाना कोतवाली कटरा को फोन-पे के माध्य में ₹ 50, हजार ठगी को आवेदिका के खाते में वापस कराया, दूसरी आवेदिका उषा सिंह पत्नी संतोष कुमार सिंह निवासी ग्राम पड़ेरी थाना कछवा से साइबर ठगी की ₹ 1,05,876/- को आवेदिका के खाते में वापस कराया, आवेदक शोभनाथ निवासी अघौली थाना कोतवाली देहात से साइबर ठगी के दो प्रकरणों में ठगी की गई, ₹ 7,499/- को थाना कोतवाली देहात साइबर सेल टीम द्वारा पीड़ितों के खाते में वापस कराया गया, आवेदक राहुल कुशवाहा निवासी थाना चिल्ह से यूपीआई के माध्यम से खाते में ट्रांसफर हुई धनराशि ₹ 10,000/- को थाना चिल्ह साइबर सेल टीम द्वारा पीड़ित के खाते में वापस कराया गया, जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में साइबर ठगी के शिकार हुए कुल चार लोगों के खाते में 173375 रुपये साइबर से टीम ने खाते में वापस कराए ,
Share: