Advertisement

मिर्ज़ापुर जनपद की एक दिन की जिलाधिकारी बनायी गयी आरोही दूबे ने कार्यालय में किया जनसुनवाई

मिर्ज़ापुर जनपद की एक दिन की जिलाधिकारी बनायी गयी आरोही दूबे ने कार्यालय में किया जनसुनवाई
मिर्ज़ापुर मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में आज मेगा इवेंट हक की बात जिलाधिकारी के साथ एक दिन की जिलाधिकारी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में एस0एस0एम0वी0 इंटर कॉलेज सीखड़ की 2024-25 में यू0पी0 बोर्ड की इण्टर की टॉपर छात्रा आरोही दुबे को एक दिन का जिलाधिकारी बनाया गया, एक दिन की जिलाधिकारी को जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे, सदस्य राज महिला आयोग नीलम प्रभात एवं अन्य उपस्थित अधिकारियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया, छात्रा ने जिलाधिकारी के पद पर बैठते ही कार्यालय में आए आमजन की समस्याओ को सुना, जनसुनवाई में जमीनी विवाद का प्रकरण सामने आया, जिसका बखूबी तरीके से छात्रा ने समाधान किया, जिसे देख अन्य छात्राओं के हौसले काफी मजबूत हुए, साथ ही एक दिन के जिलाधिकारी द्वारा हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया, उक्त कार्यक्रम में छात्रों द्वारा पूछे गए उनके जिज्ञासाओं को भी सांकेतिक अधिकारी ने पूरा किया, सांकेतिक अधिकारी के हाजिर जवाब से सभी छात्राएं प्रभावित हुई और उन्होंने भी अपने जीवन में आरोही दुबे की तरह बनने का प्रण लिया ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें