मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के बीरशाहपुर गांव में बीती रात लाठी, डंडे व धारदार हथियार से मारकर युवक अतुल दुबे की हत्या में मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने 04 आरोपियों को हिरासत में लिया है, पुलिस जानकारी के अनुसार कृपाशंकर दुबे पुत्र स्व0 शोभनाथ दुबे निवासी ग्राम बीरशाहपुर थाना कोतवाली देहात द्वारा तहरीर दिया गया कि दिनांक 21.11.2026 को उनके पुत्र अतुल दूबे प्रतिदिन की भाँति काम से जा रहे थे कि पैतृक संपत्ति के बंटवारे के विवाद को लेकर सरकारी ट्यूवेल के पास घेर कर विपक्षी पटिदार 1.आयुष दुबे पुत्र प्रमोद दुबे, 2.प्रमोद दुबे पुत्र उमाशंकर दुबे, 3.उमाशंकर दुबे पुत्र प्रजापति दुबे, 4.उषा देवी पत्नी प्रमोद कुमार दुबे समस्त निवासी ग्राम बीरशाहपुर थाना कोतवाली देहात द्वारा एकराय होकर लाठी डन्डा राड से बेरहमी से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचा कर मृत्यु कारित कर दिये, तहरीर के आधार पर पुलिस धारा-103(1), 352, 351(3) बीएनएस बनाम आयुष दुबे पुत्र प्रमोद दुबे आदि 04 नफर के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर नामजद चारों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही है
Share: