मिर्ज़ापुर के सिरसी डैम में बढ़ते पानी के दबाव को कम करने के लिए सिंचाई विभाग की तरफ से बीते रात बुद्धवार व गुरुवार में बांध के 04 फाटक को करीब दो फिट तक खोल दिया गया, जिससे बांध में बढ़ते पानी के दबाव को कम किया जा सके, पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण सिरसी डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा, सिंचाई विभाग पानी को नियंत्रित करने के लिए निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर डैम के चार फाटक को करीब दो फीट तक खोल दिया गया, बांध से पानी छोड़े जाने के कारण निचले इलाकों की नदियां व नाले उफान पर आ गए हैं, जिसको देखते हुए सिंचाई विभाग ने तटीय व निचले इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों को सतर्क रहने और पानी के तेज बहाव से दूर रहने की अपील की है,
Share: