मिर्ज़ापुर जनपद के सभी तहसीलों में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, तहसील मड़िहान में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार आए हुए फरियादियो की समस्याओं को सुना, तहसील मड़िहान में जिलाधिकारी के समक्ष मौके पर प्राप्त 85 प्रार्थना पत्रो में से 07 का निस्तारण करते हुए शेष प्रार्थना पत्रो को सम्बन्धित अधिकारियो को इस निर्देश के साथ प्रेषित कि पूरी पारदर्शिता गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करना सुनिश्चित करें, मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश व पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र, आर.पी. सिंह द्वारा जनपद के तहसील लालगंज में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुनकर समाधान का भरोसा दिलाया, तथा अधीनस्थों को निर्देश दिया कि शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाए, समाधान ऐसा करें कि फरियादी संतुष्ट हो जाए और उन्हें दोबारा शिकायत करने की जरूरत न पड़े ,
Share: