मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के कुरैश नगर कर्बला में शुक्रवार की रात मोहर्रम की तीसरी तारीख पर छह माह के मासूम अली असगर की याद में मजलिस के बाद जायरीनों ने झूले जुलूस निकाला, जिसमे हजारों अकीदतमंद शामिल हुए, ये जुलूस छह माह के मासूम हजरत अली असगर अलैहिस्सलाम की शहादत की याद में निकाला गया, जुलूस में हर तरफ या हुसैन, या हुसैन करते हुए लोग मातम करते आगे बढ़ते रहे, जुलूस नगर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए इमामबाड़ा स्थित कर्बला पहुंचकर संपन्न हुआ, इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रही ,
Share: