मिर्ज़ापुर कुछ दिन घटने के बाद एक बार फिर से गंगानदी का जलस्तर बढ़ने लगा, आज गुरुवार की सुबह 08 बजे केंद्रीय जल आयोग की ओर से जारी आंकड़ो के अनुसार सुबह 06 बजे से 08 बजे दो घंटो के बीच गंगानदी का जलस्तर 0.5 सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से पानी बढ़ रहा है, आज से पहले पिछले कुछ दिनों से धीरे धीरे करते हुए गंगानदी का जलस्तर घटकर 74.350 मीटर तक पहुंच गया था, जिससे तटवर्ती क्षेत्रवासियों के लोग थोड़ी राहत महसूस कर रहे थे, लेकिन आज गुरुवार की सुबह 08 बजे केंद्रीय जल आयोग की ओर से जारी आंकड़ो के अनुसार गंगानदी का जलस्तर 0.5 सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से पानी फिर से बढ़ने शुरू हो गया है, जिससे गंगानदी का जलस्तर 74.460 मीटर पर पहुंच गया है, बरहाल अभी गंगानदी अपने चेतावनी बिंदु और खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही है, मिर्ज़ापुर में गंगानदी का चेतावनी स्तर 76.724 मीटर और खतरे का निशान 77.724 मीटर है,
Share: