Advertisement

मिर्ज़ापुर कांग्रेस नेताओं ने केक काट व पौधा रोपण कर अपने नेता राहुल गांधी के जन्मदिन मनाया

मिर्ज़ापुर कांग्रेस नेताओं ने केक काट व पौधा रोपण कर अपने नेता राहुल गांधी के जन्मदिन मनाया
मिर्ज़ापुर जिला कांग्रेस कार्यालय पर आज कांग्रेस नेताओं ने केक काटकर व पौधा रोपण कर अपने नेता राहुल गांधी के जन्मदिन को मनाया, इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर कहा कि हम ईश्वर से प्रार्थना करते है कि उन्हें इतनी शक्ति दे जो हमारे पार्टी का व देश का नेतृत्व करें, देश का नौजवान, देश का किसान, महिलाएं, बेरोजगार, दलित, आदिवासी सब इन्हीं के तरफ उम्मीद लगाए बैठे हुए हैं, हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें स्वस्थ रखें और हम सबका और देश का नेतृत्व करे, प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान ने जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि राहुल गांधी के लोकप्रियता से बीजेपी सरकार घबराई हुई है, राहुल गांधी छात्रों और युवाओं से संवाद कर रहे हैं, उनकी पीड़ा को सुन रहे हैं, सरकार के असफलता के कारण पेपर लिक और परीक्षाओं में धांधली से लाखों युवाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, पेपर लीक घोटालों और बढ़ती हुई बेरोजगारी के खिलाफ युवाओ की आवाज को बुलंद करने के लिए राहुल गांधी के संदेश को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लेते है ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें