मिर्ज़ापुर थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के बथुआ रीवा रोड के रहने वाले पीड़ित अरविन्द कुमार सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह से गाड़ी दिलाने के नाम पर इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से ₹4,68,000 साइबर फ्राड की घटना को साइबर ठगों ने अंजाम दिया, पीड़ित अरविन्द कुमार ने अपने साथ हुई ऑनलाइन साइबर ठगी की सूचना थाना कोतवाली कटरा साइबर सेल में दी, आवेदक की शिकायत को NCRP पोर्टल पर दर्ज कर साइबर सेल टीम द्वारा जांच करते हुए बैंक/मर्चेन्ट से समन्वय स्थापित कर पूरी धनराशि को होल्ड कराया, बाकी कार्यवाही पूरी करते हुए पीड़ित के खाते में ₹4,68,000 वापस कराया,
Share: