मिर्ज़ापुर थाना कछवां क्षेत्र के विदापुर गांव में प्रधान पुत्र को पुरानी रंजिश को लेकर लाठी डंडे से मारपीट युवक को इतनी बुरी तरह से घायल कर दिया था, की वाराणसी में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी, जब इस मारपीट में 05 अन्य लोग भी बुरी तरह से घायल हुए थे, पुलिस ने हत्या करने के मामले में आज चार लोगों को गिरफ्तार कर आला कत्ल व लाठी डण्डे आदि बरामद किये, पुलिस जानकारी के अनुसार रमाशंकर पुत्र खरपत्तु निवासी विदापुर थाना कछवां द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध पुरानी रंजिश व पारिवारिक विवाद में भाई व पिता को गंभीर रूप से मार-पीट कर घायल करने के सम्बन्ध में तहरीर दी, इलाज के दौरान घटना में घायल प्रेमशंकर की मृत्यु हो गयी, उक्त के सम्बन्ध में थाना कछवां पर धारा 115(2), 351(2), 3(5), 110, 118(1), 103(1), 333, 352 बीएनएस पंजीकृत कर कार्यवाही करते हुए, अभियुक्तों 1. संदीप कुमार पुत्र बुद्धिलाल, 2. दिनेश कुमार पुत्र स्व0 रामनरेश, 3. धीरज कुमार पुत्र रामसादर व 4. अजय कुमार पुत्र स्व0 रामनरेश निवासीगण ग्राम विदापुर थाना कछवां को गिरफ्तार किया गया, अभियुक्तों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी तथा 07 लाठी-डण्डे बरामद किये गये, आगे की कानूनी कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय से जेल भेजा गया ,
Share: