मिर्ज़ापुर आमघाट रेलवे क्रॉसिंग पर अभी कुछ दिन पहले ही बने पुल की सड़क में बड़ी बड़ी दरार पड़ गयी है, ऐसा प्रतीक होता है कि यह पुल जो करोड़ो की लागत से सालो में बनकर तैयार हुआ भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया, स्थानीय लोगो की तरफ से पुल की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं, पुल की सड़क पर जगह-जगह दरारें पड़ने के साथ ही सड़क के धंसने के भी संकेत दिखाई दे रहे, स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी पुल का निर्माण हुए एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ है, कोई खास बारिश भी नही हुई है, और पुल की सड़कों का ये हाल देखने को मिल रहा है, स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य संस्था की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए संबंधित विभाग से पुल के निर्माण में इस्तेमाल सामग्री और गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है,
Share: