मिर्ज़ापुर थाना अहरौरा पुलिस ने होण्डा सिटी कार की डिग्गी में छिपाकर ले जाए जा रहे 44 किग्रा अवैध गांजा के साथ 04 तस्कर को गिरफ्तार किया, पुलिस जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना अहरौरा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर अहरौरा क्षेत्र के वनस्थली विद्यालय ग्राम लतीफपुर के पास से होण्डा सिटी कार सवार 04 अभियुक्तों 1.रमेश कुमार निषाद पुत्र गुल्ली निषाद निवासी गुलरिया थाना भितहा जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार, 2.मोहन चौधरी पुत्र नरेश चौधरी निवासी कटहा थाना धनहा जिला पश्चिमी चमपारण बिहार, 3.पीयूष कुमार तिवारी पुत्र ओमप्रकाश तिवारी निवासी दुर्गवलिया घेरा टोला थाना कसया जनपद कुशीनगर व 4.गोविन्द पटेल पुत्र नथुनी पटेल निवासी मिसरौली भुवाल पट्टी थाना बिसुनपुरा जनपद कुशीनगर की होंडा सिटी कार की तलाशी में 02 बोरियों में छिपाकर 27 पैकेटों में रखा 44 किग्रा अवैध गांजा बरामद कर चारो को गिरफ्तार किया, थाना अहरौरा पर धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार चारो अभियुक्तों को न्यायालय से जेल भेजा, होण्डा सिटी कार वाहन संख्या JH05AQ0983 को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज कर दिया,
Share: