Advertisement

मिर्ज़ापुर अहरौरा क्षेत्र में बीती रात ट्रक का अगला टायर ब्लास्ट होने से घर में घुसा तीन लोगो की मौत दो की हालत गंभीर

मिर्ज़ापुर अहरौरा क्षेत्र में बीती रात ट्रक का अगला टायर ब्लास्ट होने से घर में घुसा तीन लोगो की मौत दो की हालत गंभीर
मिर्ज़ापुर थाना अहरौरा क्षेत्र के कुदारन गांव चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक का अगला टॉयर फटने के कारण ट्रक अनिंयत्रित होकर सड़क किनारे एक घर में घुस जा घुसा, इस दौरान घर मे सो रहे तीन लोगों की दबकर मौके पर ही मौत हो गयी, जब कि दो अन्य लोग दबकर घायल हो गए, घटना गुरुवार की रात करीब तीन बजे की है, सूचना पर पहुंची पुलिस क्रेन की मदद से राहत एव बचाव कार्य करते हुए, दोनो घायलों को इलाज के लिए सीएचसी चचेरी मोड़ चुनार भिजवाया गया, जहां से चिकित्सकों द्वारा बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया, मृतकों में राजाराम पुत्र स्व0 श्रीराम उम्र करीब-47 वर्ष, सुखिया पत्नी स्व0 श्रीराम उम्र करीब 70 वर्ष, चाँदतारा पत्नी सीताराम उम्र करीब-45 वर्ष, तो वही घायल सुहानी पुत्री चंद्रशेखर उम्र करीब-12 वर्ष, सुनील शर्मा पुत्र रामसुभग उम्र करीब-45 वर्ष शामिल हैं, पुलिस ने तीनों मृत्यको के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाही पूरी किया ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें