मिर्ज़ापुर थाना अहरौरा क्षेत्र के वनस्थली जंगल में अंतर्जनपदीय चोर गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गयी, दो अपराधियो के पैर में गोली लगने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया, उनकी सूचना के आधार पर गैंग के दो अन्य सदस्यों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया, पुलिस ने कब्जे से दो चार पहिया वाहन, तमंचा व कारतूस, के साथ चोरी की 40 पेटी देशी शराब व शराब बिक्री की 95,300 नकद रुपये भी बरामद किये, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन मनीष कुमार मिश्र द्वारा बताया गया कि मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सोनपुर में शराब की दुकान में हुई चोरी के माल को बेचने के लिए कुछ व्यक्तियों द्वारा पिकअप व कार से सोनभद्र की तरफ जा रहे है, सूचना के आधार पर अहरौरा फ्लाई ओवर के पास चेकिंग के दौरान पिकअप गाड़ी सवार टोल प्लाजा के बगल से वनस्थली जंगल की तरफ घुमा कर भागने लगे, पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जवाबी कार्यवाही में 1.करन बिन्द पुत्र स्व0 धर्मवीर बिन्द निवासी सिरसी नियमताबाद थाना अलीनगर जनपद चन्दौली व 2. गंगा राम बिन्द पुत्र स्व0 लालता प्रसाद बिन्द निवासी कन्हैया का पुरा थाना पड़री जनपद मिर्ज़ापुर के पैर में गोली लगी, दोनों को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, उनके कब्जे से दो अवैध तमंचा, व जिन्दा कारतूस, खोखा व पिकअप वाहन पर चोरी की 36 पेटी देशी शराब व नगदी बरामद किया गया, इन लोगो की सूचना के आधार पर इनके दो अन्य साथियों को पुलिस टीम ग्राम रामपुर ढबही में एक बगीचा से मारूति सुजुकी वाहन संख्या UP 63 L 4608 से 1, आर्यन यादव पुत्र स्व0 लक्ष्मण यादव निवासी विजारीडीह थाना अलीनगर जनपद चन्दौली व रामभरोस साहनी पुत्र स्व0 बुद्धु प्रसाद निवासी विजारीडीह थाना अलीनगर जनपद चन्दौली को धारा- 305(ए), 331(4), 317(2) बीएनएस में गिरफ्तार किया गया, आगे की कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए सभी को न्यायालय से जेल भेजा जा रहा है ,
Share: