Advertisement

प्रयागराज में यूपी STF ने आईटीआई में अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान 11 मुन्ना भाइयो क़ो पकड़ा

प्रयागराज में यूपी STF ने आईटीआई में अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान 11 मुन्ना भाइयो क़ो पकड़ा
प्रयागराज के नैनी स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई में अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान एसटीएफ ने छापा मारकर बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा, टीम ने मौके से 11 सॉल्वरों को गिरफ्तार किया, जो असली अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा दे रहे थे, पकड़े गए आरोपी प्रयागराज समेत दूसरे शहरों के बताए जा रहे हैं, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हुई इस कार्रवाई के बाद परीक्षा केंद्र पर हड़कंप मच गया, शुरुआती जांच में कक्ष निरीक्षक और प्रधानाचार्य की भूमिका भी संदिग्ध मिली है, एसटीएफ पूरे मामले में परीक्षा केंद्र से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है, एसटीएफ को सूचना मिली थी कि आईटीआई की परीक्षा में पैसे लेकर सॉल्वर बैठाए जा रहे हैं, यानी असली परीक्षार्थियों की जगह दूसरे लोग परीक्षा दे रहे हैं, दूसरे की स्थान पर परीक्षा देने वाले 5 साल्वरों और परीक्षा केंद्र के प्रिंसिपल, प्रभारी कार्यदेशक व 4 अनुदेशकों को एसटीएफ ने साल्वर गैंग से जुड़े कुल 11 लोगों को गिरफ्तार, अभियुक्तों के पास से पांच प्रवेश पत्र की फोटो कॉपी, 5 मॉनिटर 5 सीपीयू 5 कीबोर्ड 5 माउस बरामद हुए, आईटीआई नैनी परिसर में स्थित कौशल विकास बिल्डिंग से बुधवार 29 जुलाई को अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है, पूछताछ में पता चला है कि प्रत्येक परीक्षार्थी से 4000 लेकर साल्वर बैठाये जाते थे,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें