Advertisement

प्रयागराज कानपुर मार्ग पर कोखराज सिहोरी टोल प्लाजा पर LPG टैंकर में लगी आग मची अफरातफरी सात लोग झुलसे 5 की हालत गम्भीर

प्रयागराज कानपुर मार्ग पर कोखराज सिहोरी टोल प्लाजा पर LPG टैंकर में लगी आग मची अफरातफरी सात लोग झुलसे 5 की हालत गम्भीर
प्रयागराज कानपुर मार्ग पर कोखराज सिहोरी टोल प्लाजा पर आज सुबह LPG भरे टैंकर में आग लग गयी, जिससे सात टोल कर्मी आग से झुलस गए, पांच लोगों की हालत को गम्भीर देखते हुए सभी को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, घटना आज शुक्रवार सुबह 07 बजे की है, कौशांबी के थाना कोखराज क्षेत्र स्थित सिहोरी टोल प्लाजा पर LPG से भरे टैंकर में आग लगने से टोल प्लाजा पर अफरातफरी मच गई, हादसे में 7 लोग झुलस गए, जिनमें से 2 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया, लेकिन 5 का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, पुलिस जानकारी के अनुसार संभावना जताई जा रही है कि सुबह के टाईम टैंकर चालक को झपकी आने की वजह से LPG टैंकर डिवाइडिंग लेन में टकराने के बाद गैस का रिसाव हुआ और फिर आग लग गई, सूचना मिलते ही जनपद की समस्त फायर ब्रिगेड और सिविल फोर्स को मौके पर भेजा गया, तुरन्त अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को कंट्रोल किया, आग लगने से प्रयागराज कानपुर मार्ग पर प्रभावित रहा, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया की टोल कर्मियों से प्रारंभिक जानकारी है कि LPG का टैंकर डिवाइडिंग लेन में टकराया, उसके बाद गैस रिसाव हुआ और टैंकर में आग लग गई,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें