Advertisement

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सैनिक का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी 4 लोगों की मौत

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सैनिक का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी 4 लोगों की मौत
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शहीद सुबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर जा रही तेज रफ्तार एंबुलेंस सड़क किनारे खड़ी ट्रक में घुस गयी, दुर्घटना में शहीद के परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी, बताया गया कि एंबुलेंस पंचकुला से शहीद का पार्थिव शरीर लेकर देवरिया जा रही थी, अयोध्या सुल्तानपुर सीमा के पास थाना हलियापुर क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आज रविवार की सुबह करीब 8:15 मिंट पर तेज रफ्तार एम्बुलेंस सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी, हादसे में शहीद का बेटा, भाई और भतीजे समेत कुल चार लोगों की मौत हो गई, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एंबुलेंस की रफ्तार काफी तेज थी, एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी, टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें