गाजियाबाद लोनी बॉर्डर के पास नकली काली मिर्च बनाने वाली फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग व पुलिस टीम में संयुक्त रूप से छापेमारी कर लाखों के माल को जब्त किया, मिली जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में मैदा, गोंद और रिफाइंड तेल से काली मिर्च बनाने का खेल चल रहा था, सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया, खाद्य सुरक्षा विभाग व पुलिस टीम में संयुक्त टीम ने थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र के केहर फार्म हाउस सेवाधाम, बेहटा, हाजीपुर में चल रही एक ऐसी फैक्ट्री पर छापा मारा गया, जहाँ बेहद घटिया और रद्दी काली मिर्च को मैदा, गोंद और रिफाइंड सोयाबीन तेल की मदद से 'चमकदार A-ग्रेड' काली मिर्च में बदला जा रहा था, कार्रवाई के दौरान मौके से लाखों रुपये की सामग्री बरामद हुई, जिसकी कुल कीमत 13 लाख 34 हजार रुपये आंकी गई है, जिसमे 3 हजार किलो मैदा 09 सौ किलो गोंद व 12 सौ किलो छोटे दानों वाली कच्ची काली मिर्च, 975 किलो तैयार चमकदार नकली काली मिर्च 37 टिन रिफाइंड सोयाबीन तेल बरामद हुए, जांच में सामने आया है कि इस काले कारोबार का संचालक आरोपी लोकेश गुप्ता जीरा, पोस्ता दाना और काली मिर्च जैसे मसालों में मिलावट का धंधा काफी दिनों से कर रहा था,
Share: