कानपुर के थाना बिल्हौर क्षेत्र में प्रेम संबंधों से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, आरोप है कि यहां एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका पर ब्लेड और चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया, इसके बाद गुस्से और निराशा में उसने खुद की गर्दन और कलाई पर वार करके लहूलुहान हो गया, शोर सुनकर पड़ोसी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को तुरंत इस मामले की सूचना दी, पुलिस जानकारी के अनुसार युवक का नाम अरविंद दिवाकर बताया गया, जो इसी क्षेत्र का निवासी है, उसने प्रेमिका के घर में घुसकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया, और उससे बातचीत करने के लिए उस पर दबाव बनाने लगा, जब युवती ने बातचीत करने से इनकार किया, तो अरविंद ने साथ लाए ब्लेड और चाकू से उसके गले और हाथ पर कई वार कर दिए, हमले से युवती बुरी तरह घायल हो गई, इसके बाद अरविंद ने खुद को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया, अपनी गर्दन और कलाई को ब्लेड से काट लिया, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खुलवाकर दोनों को बाहर निकाल तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उनकी हालत देखते हुए उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया, युवक अरविंद ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 7 साल से इस लड़की से प्यार करता था, दोनों कक्षा 3 से कक्षा 10 तक साथ पढ़े दोनों में अच्छी दोस्ती थी, लेकिन पिछले 3-4 महीनों से लड़की उससे बात नहीं कर रही थी और किसी दूसरे युवक से संपर्क में थी, अरविंद का दावा है कि उसने कई बार मनाने की कोशिश की, लेकिन लड़की नहीं मान रही थी, गुस्सा आ गया और उसने ब्लेड से हमला कर दिया, उसके बाद खुद को भी घायल कर लिया ,
Share: