Advertisement

उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार का निर्देश संवेदनशील स्थानों के होलिका दहन पर अधिकारी रहें मौजूद

उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार का निर्देश संवेदनशील स्थानों के होलिका दहन पर अधिकारी रहें मौजूद
उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने यूपी के सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि संवेदनशील स्थानों के होलिका दहन के समय वहा पर अधिकारी मौजूद रहे, डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि होलिका के जिन स्थानों पर पूर्व में विवाद हो चुका है, वहां वरिष्ठ अधिकारी स्वयं भ्रमण करें, होलिका दहन के समय अग्निशमन वाहनों के साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए, आज यूपी के डीजीपी होली समेत आगामी त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रदेश के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे, उन्होंने कहा कि होली शुक्रवार जुमे के दिन होने की वजह से अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए, अराजक तत्वों को चिन्हित कर निरोधात्मक कार्रवाई करें, बीते वर्षों में होली से संबंधित विवादों एवं मुकदमों की समीक्षा करके प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करा ली जाए, सीसीटीवी व ड्रोन कैमरा से चेकिंग भी कराएं, त्योहार पर कोई नई परंपरा शुरू करने की अनुमति न दी जाए ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें