मिर्ज़ापुर चुनार क्षेत्र से गैंगस्टर एक्ट मामले में वाराणसी के दो फरार आरोपी गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना चुनार क्षेत्र से पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट मामले में फरार चल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेजा, पुलिस जानकारी के अनुसार थाना चुनार पर पंजीकृत मु0अ0सं0-459/2025 धारा 3(1) उ.प्र. गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण एक्ट के मामले में पुलिस ने मुखबिर से मिली प्राप्त सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्र से 1. अमिताभ राजभर पुत्र राजेश कुमार निवासी सारंगपुर थाना जन्सा जनपद वाराणसी व 2. मनोज सेठ पुत्र छोटेलाल निवासी गंगापुर थाना रोहनिया जनपद वाराणसी को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय से जेल भेजा ,