मिर्ज़ापुर पुलिस ने 6 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर साथ ही 38 व्यक्तियों का किया चालान
मिर्ज़ापुर जनपद में आज पुलिस ने अलग अलग थाना क्षेत्रों से फरार चल रहे छः फरार वारंटियों को उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , तो वही जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में 38 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना विंध्याचल पुलिस फरार चल रहे एक वारण्टी राजेन्द्र प्रसाद पुत्र शिव प्रसाद निवासी विरोही थाना विंध्याचल को गिरफ्तार किया , तो वही थाना चील्ह पुलिस ने तीन वारण्टी 1. शिव लाल पुत्र कन्हैयालाल बिंद निवासी ग्राम बलुआ थाना चील्ह , 2.अभिषेक सोनकर पुत्र विजय शंकर सोनकर निवासी जगदीशपुर थाना चील्ह , 3.लक्ष्मण पुत्र छन्नू राम निवासी मुजेहरा थाना चील्ह को घर से गिरफ्तार किया , इसी क्रम में थाना ड्रमण्डगंज पुलिस ने दो वारण्टी 1.विवेक सिंह पुत्र देवेन्द्र सिंह व देवेन्द्र सिंह पुत्र स्व0नन्दगोपाल सिंह निवासीगण ग्राम उत्तरी कसौदिया थाना सीधी जिला सीधी म0प्र0 को गिरफ्तार कर सभी वारंटियों को अदालत में पेश किया , दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस ने 38 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया , मिली जानकारी के अनुसार , थाना कोतवाली शहर में 02 , थाना विन्ध्याचल में 04 , थाना कोतवाली देहात में 01 , थाना चील्ह में 04 , थाना पड़री में 05 , थाना कछवा में 01 , थाना जिगना में 01 , थाना लालगंज में 03 , थाना ड्रमण्डगंज में 04 , थाना संतनगर में 05 , थाना अहरौरा में 07 , थाना अदलहाट के 01 व्यक्तियों का धारा 151/107/116 शांति भंग में चालान किया गया ,