मिर्ज़ापुर भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, बबुरा में सड़क ऊंचा करने को लेकर DM से की वार्ता
मिर्ज़ापुर भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जायजा लिया, तो वही बबुरा में पहुंचे भाजपा नेता मनोज जायसवाल से क्षेत्रीय लोगो ने सड़क ऊंचा कराने की मांग किया, आज भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने बाढ़ प्रभावित कई गांवों में पहुंचकर बाढ़ से प्रभावित गांव तिलठी, श्रीपट्टी, सेमरा, मझलीपट्टी, धौरहरा, खुलुआ, बल्लीपरवा आदि के लोगों से उनकी समस्याओं को सुना और उसके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता की, तो वही दूसरी तरफ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गैपुरा मंडल के गोपालपुर, अकोढी, देवरी, बिरोही और बबुरा के बाढ़ग्रस्त इलाको में पहुंचकर जनता की समस्याओ को सुना, भाजपा नेता ने राहत, बचाव कार्य का जायजा लेते हुए, स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुना, बबुरा गांव के लोगों ने भाजपा नेता से कहा कि अगर सड़क की ऊंचाई को पांच फीट ऊंचा कर दिया जाए, तो आवागमन और बाढ़ का पानी खेतो में आने से रोका जा सकता है, जब भी गंगा का जलस्तर बढ़ता है तो मेहदी पुलिया तक पानी चला आता है, और ग्रामीणों के फसलों को नुकसान पहुंचता है, जिसको लेकर भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार से फोन वार्ता कर जनता की समस्या से अवगत कराया, जिलाधिकारी ने आश्वाशन दिया है कि कुछ महीने बाद इस समस्या का समाधान कर दिया जायेगा, इस अवसर पर ग्राम प्रधान शिव चंद मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम अवध पांडे, ग्राम प्रधान सतीश तिवारी, ग्राम प्रधान आनंद मोहन सिंह, उमेश सिंह, प्रीतम केशरवानी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ,