हाथरस सत्संग में कथावाचक करने वाला सरकारी नौकरी छोड़कर बन गया बाबा हादसे के बाद से हुआ फरार
हाथरस जिले के सिकंदराराउ कस्बे के फुलरई में जिस भोले बाबा सत्संग में आज भगदड़ में सैकड़ो लोगो की दर्दनाक मौत हो गयी , इस सत्संग में कथावाचक करने वाला कुछ दिनों पहले सरकारी नौकरी छोड़कर बाबा गिरी शुरू कर कथावाचक बन गया , जिसके सत्संग के दौरान आज दर्दनाक हादसा हो गया , हादसे के बाद से बाबा फरार हो गया , हाथरस में सत्संग के दौरान हुए दर्दनाक हादसे के बाद यह सवाल हर किसी के जहन में है कि आखिर वह बाबा कौन है कि जिसके कार्यक्रम में इतने बड़े पैमाने में लोग जुटे और हादसे के शिकार हो गए, आपको जानकारी के लिए बता दें कि यह सत्संग कार्यक्रम साकार विश्व हरि भोले बाबा का हो रहा था, अनुयायी इन्हें भोले बाबा के नाम से पुकारते हैं, प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद से बाबा की कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है , सरकारी नौकरी में तैनाती के दौरान सूरज पाल सत्संग शुरू किया था, कुछ समय बाद नौकरी से त्यागपत्र देकर सूरज पाल साकार विश्व हरि भोले बाबा बन गए, पटियाली में अपना आश्रम बनाया, गरीब और वंचित समाज में तेजी से प्रभाव बनाने वाले भोले बाबा के अनुयायियों की संख्या लाखों में हो गयी , भोले बाबा के सत्संग में आज भगदड़ मचने में सैकड़ो लोगो की दर्दनाक मौत हो गयी ,