स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशिष्ट सेवा के लिए चार पुलिस अधिकारियो को राष्ट्रपति पदक प्रदान किया गया
स्वतंत्रता दिवस 2024 के अवसर पर विशिष्ट सेवा के लिए चार पुलिस अधिकारियो को राष्ट्रपति पदक प्रदान किया गया, 1- एस० के०भगत अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध) को स्वतंत्रता दिवस-2024 के अवसर पर विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक प्रदान किया गया है। इसके पूर्व वर्ष 2014 में पुलिस पदक, वर्ष 2015 में वीरता के लिए पुलिस पदक, वर्ष 2018 में पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह सिल्वर, वर्ष 2019 में पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह गोल्ड, वर्ष 2020 में पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह प्लेटिनम, वर्ष 2021 में वीरता के लिए राष्ट्रपति का पुरस्कार प्रथम बार एवं वर्ष 2023 में उत्कर्ष सेवा पदक से सम्मानित किया गया है, 2- श्रीमती कल्पना सक्सेना अपर पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद को स्वतंत्रता दिवस-2024 के अवसर पर विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक प्रदान किया गया है। इसके पूर्व वर्ष 2016 में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक, वर्ष 2019 में पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह सिल्वर एवं वर्ष 2023 में पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह गोल्ड पदक से सम्मानित किया गया है, 3- श्रीमती सुगन्धा उपाध्याय निरीक्षक अभिसूचना मुख्यालय उ०प्र० को स्वतंत्रता दिवस-2024 के अवसर पर विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक प्रदान किया गया है। इसके पूर्व वर्ष 2016 में सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह एवं वर्ष 2022 में उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया है , 4- रामवीर सिंह उपनिरीक्षक जनपद चित्रकूट उ०प्र० को स्वतंत्रता दिवस-2024 के अवसर पर विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक प्रदान किया गया है। इसके पूर्व वर्ष 2018 में पुलिस पदक व उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, वर्ष 2019 में अति उत्कृष्ट सेवा पदक एवं वर्ष 2020 में सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया है ,