स्वo मुख्तार अंसारी के पैतृक आवास फाटक पहुंचे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने व्यक्त की शोक संवेदना
गाजीपुर स्वo मुख्तार अंसारी के पैतृक आवास फाटक पर आज पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्वo मुख्तार अंसारी बड़े भाई सांसद अफजाल अंसारी, विधायक मन्नू अंसारी और उमर अंसारी से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त किये , अखिलेश यादव ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरा समाजवादी पार्टी आपके साथ है , सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारी बात परिवार के साथ हुई है , जिसे हम सार्वजनिक नही कर सकते हैं , उन्होंने इतना जरूर कहा कि जेल में मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर सरकार के पास कोई जवाब नही है, उन्होने कहा कि मैं शुरु से लेकर आज तक यही तो कह रहा हूं कि सबसे ज्यादा अन्याय और भेदभाव इस सरकार में लोगों के साथ हुआ है, इस सरकार में न्यायिक हिरासत में मौत सबसे ज्यादा हुए हैं, उन्होने बलिया व्यापारी परिवार की घटना को याद दिलाते हुए कहा कि सूदखोर के दबाव में व्यापारी ने लाइव अपनी जान दे दी थी, इस सारी घटना की जानकारी पुलिस को थी, इसके बाद छात्र नेता को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया, जेल और थाने में घटना होना और न्याय के लिए मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह का प्रयास करना, यह सरकार की विफलता है, जो सरकार जनता को सुरक्षा नही दे सकती वह सरकार जनता की नहीं हो सकती, उन्होने कहा कि मीडिया को सच दिखाने की भी सजा मिलती है, सरकार संस्थाओं को समाप्त कर रही है हम किस पर भरोसा करें, उन्होने कहा सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज से इस घटना की जांच करायी जाए तो न्याय मिल सकता है , हमें इस सरकार पर भरोसा नही है,