सोनभद्र से अपना दल एस की प्रत्याशी घोषित होते ही रिंकी कोल के परिवार में मतभेद शुरू कुछ भी बोलने से बचती रही
मिर्जापुर लोकसभा व सोनभद्र लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने के लिए, कल अपना दल एस की ओर से मिर्जापुर से अनुप्रिया पटेल, और रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सुरक्षित सीट होने की वजह से निवर्तमान सांसद पकौड़ी लाल कोल की बहू छानबे विधायक रिंकी कोल को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया गया, सोनभद्र से निवर्तमान सांसद पकौड़ी लाल कोल का टिकट इस बार पार्टी ने काट दिया, और उनकी बहु को प्रत्याशी घोषित कर दिया, रिंकी कोल अपना दल एस से छानबे क्षेत्र से दो बार के विधायक रहे राहुल प्रकाश कोल की पत्नी है, जो वर्तमान में छानबे की विधायक है, रिंकी कोल को रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सुरक्षित सीट से प्रत्याशी बनते ही उनके परिवार में मतभेद शुरू हो गया, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा प्रत्याशी रिंकी कोल ने चुनाव लड़ने से इन्कार कर दिया, बताया गया कि रिंक कोल ने कहा कि सोनभद्र रॉबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र काफी बड़ा होने और बच्चों की देखभाल के कारण चुनाव लड़ने से किया इन्कार किया, लेकिन सूत्र बताते है कि सोनभद्र रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट से निवर्तमान सांसद पकौड़ी लाल कोल अपना टिकट कटने की वजह से इस सीट पर अपने छोटे बेटे जगप्रकाश कोल को अपना दल एस की ओर से चुनाव लड़ाना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने उनकी बहू को मैदान में उतार दिया, जिसको लेकर परिवार में वादविवाद शुरू हो गया, मीडिया कर्मियों ने प्रत्याशी बनाई गई रिंकी कोल से जब इस बारे में कुछ पूछा तो बचती नजर आयी और सीधे अपनी गाड़ी में बैठकर चलती बनी ,