सोनभद्र घोरावल के प्राचीन मंदिर के पुजारी ने भगवान को मृत दिखा करोड़ो की जमीन अपने नाम कराई
सोनभद्र जनपद के घोरावल में स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी ने भगवान शिव और उनकी धर्मपत्नी पार्वती को ही मृत दिखाकर मंदिर की करोड़ो की जमीन अपने नाम करा ली, स्थानीय लोगो को जब इस मामला की जानकारी हुई तो इसकी शिकायत जिलाधिकारी सोनभद्र से की गई, सोनभद्र के थाना घोरावल में जमीन के भूखे दरिंदे भू-माफियाओ की नजर अभी तक तो इंसानों की जमीन व खेतो पर रही, लेकिन थाना घोरावल क्षेत्र में हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहा प्राचीन मंदिर के पुजारी ने भगवान शिव और माता पार्वती के नाम से बने ट्रस्ट शिव पार्वती प्राचीन काशी सेवा समिति की जमीन हड़पने के लिए, मंदिर के ही पुजारी ने भगवान शिव और माता पार्वती को मृत दिखाकर जमीन को अपने नाम करा लिया, जब इस मामले की जानकारी समिति को हुई तो समिति में हड़कंप मच गया, समिति के लोगों ने इसकी शिकायत जिला अधिकारी से किया है,