सोनभद्र के घोरावल स्थित मुख्खा फाल में पिकनिक मनाने आये तीन युवक डूबे गोताखोरों द्वारा तलाश जारी
सोनभद्र जनपद के घोरावल स्थित मुख्खा फाल में आज पिकनिक मनाने आये तीन युवक डूब गए, सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबे युवकों की तलाश कराई जा रही, बताया गया कि मुख्खा फॉल में दो अलग घटनाओं में पिकनिक मनाने आये तीन युवक स्नान के दौरान पानी के तेज बहाब में बह गए, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबे युवकों की तलाश करा रही, घटना रविवार की है, बताया गया कि चार दोस्त रॉबर्टगंज से पिकनिक मनाने मुख्खा फॉल आये थे, चट्टानों के बीच बहते पानी में बैठकर मस्ती कर रहे थे, इसी दौरान अचानक गेट खुलने से पानी का बहाव तेज हो गया, बाहर निकलते समय राहुल पटेल पुत्र परमेश्वर पटेल और इंद्रजीत पटेल, दोनों तेज बहाव में बह कर लापता हो गए, वहीं दूसरी घटना में शिवद्वार निवासी एक व्यक्ति वो भी लापता हो गया, पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनो की तलाश कर रही, साथ ही एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया है,