सोनभद्र का चुनाव होने वाला है दिलचस्प भाजपा के पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार ने टिकट के लिए थामा समाजवादी पार्टी का दामन
सोनभद्र सुरक्षित लोकसभा सीट पर इस बार चुनाव बड़ा ही दिलचस्प होने जा रहा है, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार भाजपा का दामन छोड़कर लोकसभा चुनाव में टिकट के लिए अखिलेश यादव की साइकिल पर सवार हो समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया, हम आपको बता दे कि रॉबर्टसगंज लोकसभा सुरक्षित सीट से 2014 के सांसद सदस्य रह चुके है छोटे लाल खरवार, पूर्व सांसद की माने तो कभी भी हो सकता है, रॉबर्टसगंज लोकसभा सुरक्षित सीट से इंडिया गठबन्धन सपा की ओर से उनके नाम का एलान, पुर्व सांसद छोटे लाल खरवार रॉबर्टसगंज लोकसभा सुरक्षित सीट से अपना टिकट पक्का मान रहे है ,रॉबर्टसगंज लोकसभा सुरक्षित सीट 2019 के लोकसभा चुनाव मे अपना दल एस के खाते मे चली गई थी , जहा से पकौड़ी लाल कोल निवर्तमान सांसद है, इस बार भी रॉबर्टसगंज लोकसभा सुरक्षित सीट अपना दल एस के खाते में है, और इस सीट से 07 मई को अपना दल एस पार्टी ने चुनाव लड़ने के लिए रिंकी कोल को प्रत्याशी घोसित कर दिया है,