सुल्तानपुर लूटकांड में मंगेश यादव के एनकाउंटर को लेकर सियासत हुई तेज सपा नेता प्रतिपक्ष पहुंचे मंगेश यादव के घर
सुल्तानपुर लूटकांड में यूपी एसटीएफ द्वारा एनकाउंटर में मारे गए मंगेश यादव को लेकर प्रदेश में सियासत गर्म हो गयी है, आज नेता प्रतिपक्ष व सपा एमएलसी लाल बिहारी यादव सपा कार्यकर्ताओं के साथ एनकाउंटर में मारे गए मंगेश यादव के घर पहुंचे, हम आपको बता दे कि कल यूपी एसटीएफ ने सुल्तानपुर में 28 अगस्त को ज्वैलरी दुकान में हुए लूटकांड में मुख्य आरोपी मंगेश यादव को एनकाउंटर में मारा गया था , जिसको लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी सवाल खड़ा कर इस एनकाउंटर को फर्जी बताकर स्वतंत्र एजेंसी से जांच की मांग किया था, तो वही आज सुबह नेता विरोधी दल विधान परिषद लाल बिहारी यादव मंगेश यादव के घर अरगुकला जौनपुर पहुंचकर परिजनों से मिलकर संतावना दिया और इस एनकाउंटर को नकली एनकाउंटर बताते हुए जांच की मांग किया ,