सीबीएसई 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 में किसी भी छात्र को कोई डिवीजन या डिस्टिंक्शन नहीं दिया जाएगा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 की डेटशीट जारी होने का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों लिए बड़ी खबर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023-24 से पहले जरूरी अपडेट दिया है , बोर्ड का कहना है कि कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं में किसी भी छात्र को कोई डिवीजन या डिस्टिंक्शन नहीं दिया जाएगा , अधिसूचना में कहा गया है, कि सूचित किया जाता है कि परीक्षा के अध्याय 7 की उपधारा 40.1 (iii) उपनियम यह निर्धारित करते हैं कि कोई समग्र डिवीजन, डिस्टिंक्शन, एग्रीगेट नहीं दिया जाएगा, इसके अलावा, यदि किसी उम्मीदवार ने 5 से अधिक विषयों की पेशकश की है, तो सर्वोत्तम 5 विषयों को निर्धारित करने का निर्णय प्रवेश देने वाली संस्था या नियोक्ता द्वारा लिया जा सकता है, यदि उच्च शिक्षा या रोजगार के लिए अंकों का प्रतिशत आवश्यक है तो गणना, संस्थान या नियोक्ता द्वारा की जा सकती है,