सावधान किसी अनजान लड़की का वीडियो कॉल उठाना आपको पड़ सकता है महंगा
सावधान किसी अनजान का वीडियो कॉल उठाना आपको पड़ सकता है महंगा , क्यों कि अब साइबर क्राइम वालो ने निकाला है ब्लैकमेल करने का नया रास्ता , साइबर ठगों ने अब ठगी के नए-नए तरीके निकाल लिए हैं , ऐसा ही एक मामला यूपी के कानपुर से सामने आया है , जहां एक युवती ने 80 साल के बुजुर्ग को ब्लैकमेल कर 2 लाख 20 हजार रुपये का चूना लगा दिया , कानपुर नवाबगंज के रहने वाले बुजुर्ग दयाशंकर पाण्डेय ने पुलिस को रो-रो कर अपनी आपबीती सुनाई , बुजुर्ग ने बताया कि उसके पास 25 जून रात लगभग 8:30 और 9 बजे के आसपास एक युवती की वीडियो कॉल आया था , जिसमें नंबर तो अनजान था मगर तस्वीर में एक लड़की बनी हुई थी , रात के अंधेरे में चश्मा ना मिलने की वजह से वह तस्वीर को पूरी तरीके से देख नहीं पाए और वीडियो कॉल को उठा लिया , जैसे ही वीडियो कॉल उठा दूसरी तरफ से एक युवती ने बात के साथ-साथ एक एक करके अपने सारे कपड़े उतार दिए और नग्न अवस्था में आ गई , जब तक कि वह कुछ समझ पाते उन्होंने फोन को डिस्कनेक्ट कर दिया और पूरी रात वह इस मंजर को भूल नहीं पाए , उन्होंने बताया कि वीडियो कॉल उठाते ही उसने बिना कपड़े के अपने साथ उनका अश्लील वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर अब तक मुझसे 2 लाख 20 हजार रुपये वसूल चुकी है , मामले में डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया कि पीड़ित ने 2,20000 रुपये की ठगी की बात कही है , तहरीर के आधार पर नवाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है ,