समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान 23 महीने बाद सीतापुर जेल से रिहा समर्थकों की भारी भीड़ उन्हें लेने जेल पहुंची
समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री आज़म खान आज मंगलवार को 23 महीने बाद सीतापुर जेल से रिहा हो गए, उन्हें लेने के लिए जेल के बाहर उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जेल से बाहर आने पर समर्थकों ने फूल-माला से उनका स्वागत किया, आज़म खान पर भूमि कब्जा, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाना और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोपों में मुकदमे दर्ज हैं, लंबे समय तक जेल में बंद रहने के बाद उन्हें कुछ मामलों में अदालत से राहत मिली है, जबकि कई केस अभी भी अदालतों में लंबित हैं, अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि रिहाई के बाद आज़म खान राजनीतिक तौर पर कितने सक्रिय नज़र आते हैं ,