सपा संरक्षक धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव ने दुनिया को कहा अलविदा मेदांता में लिया आखरी सांस
समाजवादी पार्टी के संरक्षक धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव ने आज 82 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहते हुए मेदांता में लिया आखरी सांस , मुलायम सिंह यादव हर वर्ग के लोगो को साथ लेकर चलने वाले जमीनी नेता थे , वो किसानों के बड़े हमदर्द थे , उन्होंने हमेशा जमीन से जुड़कर राजनीति किया , उंन्हे गरीबों का हमदर्द भी कहा जाता रहा है , देश प्रदेश में राजनीति अखाड़े के वह एक धुरंधर पहलवान कहे जाते थे , हिंदू मुसलमान हर कौम बिरादरी में उनकी अच्छी पकड़ रही , वह नाम के नेता नहीं थे बल्कि प्रैक्टिकल नेता थे , हमेशा देश की तरक्की चाहते थे , पिछले काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे , जिनका इलाज गुड़गांव के मेदांता में चल रहा था , आज वो मेदांता में ही अपने जीवन की आखिरी सांस लेते हुए , दुनिया को अलविदा कह गए