वाराणसी से मुंबई जा रही लोकमान्य तिलक ट्रेन बुलडोजर से टकराई बुलडोजर के उड़े परखच्चे कोई हताहत नही
वाराणसी से मुंबई जा रही लोकमान्य तिलक ट्रेन चंदौली के साहूपुरी में रेलवे लाइन पर बुलडोजर से टकराई गयी, इस हादसे में बुलडोजर के परखच्चे उड़ गए , और उसका ड्राइवर काफी दूर जा गिरा , हादसा DDU टर्मिनल के व्यास नगर रेलवे फाटक पर आज सुबह करीब 11:30 बजे के आस पास हुआ , बताया गया कि बुलडोजर रेलवे फाटक पर काम कर रहा था, इसी दौरान वह रेलवे लाइन क्रास करने लगा, तभी रेलवे लाइन पर ट्रेन आ गयी और क्रास कर रहे बुलडोजर से टकरा गयी , इस टक्कर से बुलडोजर के परखच्चे उड़ गए , बुलडोजर का चालक उछलकर काफी दूर जा गिरा दोनो की टक्कर में धमाका इतना तेज था कि ट्रेन में सवार सभी यात्री घबरा गए, कई यात्री तो टक्कर के बाद घबराकर कर चलती ट्रेन से नीचे कूद गए , बड़ा हादसा होने से बच गया कि ट्रेन की स्पीड काफी कम रही , वरना बड़ा हादसा हो सकता था , टक्कर की सूचना लगते ही रेलवे में हड़कंप मच गया , सारे आला अधिकारी मौके पर भागे भागे पहुंचे , बुलडोजर को दूसरे क्रेन की मदद से रेलवे ट्रैक से हटवाया, गनीमत रहा कि कोई हताहत नही हुआ ,