वाराणसी राजातालाब क्षेत्र में श्रद्धालुओं की कार खड़ी बस में पीछे से घुसी दो की मौत तीन घायल
वाराणसी जनपद के थाना राजातालाब क्षेत्र के बीरभानपुर स्थित हनुमान मंदिर के सामने हाईवे पर आज सुबह प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर वाराणसी काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन पूजन करने जा रहे श्रद्धालुओ की तेज रफ्तार कार अनियन्त्रित होकर थाना राजातालाब क्षेत्र के बीरभानपुर स्थित हनुमान मंदिर के सामने हाईवे पर खड़ी बस के पीछे घुस गई, भीषण हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए, इस दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार में सवार अन्य तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए, कार सवार सभी लोग बेगूसराय बिहार के थाना बछवाड़ा क्षेत्र के चमथा, बरखुट गांव के रहने वाले थे, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस की मदद से बीएचयू ट्रामा सेंटर भेज आगे की कानूनी कार्यवाही पुलिस द्वारा पूरा की गई,