वाराणसी में नौ वर्षीय कैंसर पीडि़त प्रभात को एक दिन के लिए एडीजी जोन वाराणसी बनाया गया
वाराणसी में एडीजी जोन वाराणसी पीयूष मोर्डिया ने नौ वर्षीय कैंसर पीडि़त प्रभात रंजीत कुमार भारती को एक दिन के लिए एडीजी जोन वाराणसी बनाया गया , बकायदा इसके लिए नौ वर्षीय कैंसर पीडि़त प्रभात रंजीत कुमार भारती को अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन का कार्यभार ग्रहण कराया गया, इस दौरान एडीजी जोन कार्यालय के सभी अधिकारी कर्मचारी व पुलिस कर्मियों द्वारा एक दिन के लिए बनाये गए एडीजी जोन प्रभात को सलामी दी , नौ वर्षीय कैंसर पीडि़त प्रभात रंजीत कुमार भारती के उत्साहवर्धन के लिए ये सारी कवायद की गई , इस मौके पर एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया ने कहा कि बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करता हु कि बच्चा जल्द स्वस्थ हो सके ,