वाराणसी में एक बुजुर्ग को गर्मी लगी तो महाशय रात को राजघाट पुल के ऊपर चढ़कर सो गए
वाराणसी में एक 80 साल के बुजुर्ग को गंगा नदी के किनारे भी जब गर्मी लगने लगी तो महाशय राजघाट पुल के ऊपर चढ़कर हवा लेने के लिए चढ़कर बैठ गए , बताया गया कि रविवार की देर शाम एक 80 वर्षीय बुजुर्ग राजघाट पुल पर की रेलिंग पर इसलिए सोने के लिए चढ़ गए कि उन्हें गंगा घाट पर गर्मी लग रही थी , खतरों के खिलाड़ी बने बुजुर्ग अगर गलती से नीचे पुल पर गिरे तो वाहन से कुचलने से मौत अगर दूसरी ओर गिरे तो सीधे गंगा नदी में काम तमाम हो सकता था , कल रात को पुल पर चढ़े खतरों के खिलाड़ी को देखने के लिए आज सुबह राहगीरों की भारी भीड़ लग गई थी , मौके पर पहुची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह नीचे पुल पर चढ़े बुजुर्ग को नीचे उतारा , पुलिस की पूछताछ में बुजुर्ग ने बताया कि घाट पर गर्मी बहुत लग रही थी इसीलिए सोने के लिए पुल पर चले गए थे , पुलिस ने बुजुर्ग के परिजनों को बुलाकर उनके हवाले कर दिया , पता चला कि बुजुर्ग की मानसिक स्थिति ठीक नही रहा करती ,