वाराणसी में अजीब घटना तेज धमाके के साथ हवा में उड़ा सीवर का ढक्कन बाल बाल बचे लोग
वाराणसी में आज एक अजीब घटना हुई तेज धमाके के साथ हवा में सीवर का ढक्कन उड़ गया , गुजर रहे राहगीरों की बाल बाल बची जान , सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो गुरुवार के दिन वाराणसी का बताया जा रहा है , शहर के चौक थाना क्षेत्र भुलेटन मुहल्ले में लोग रिज की तरह आ जा रहे थे , तभी तेज धमाके के साथ सीवर के मेनहोल का ढक्कन हवा में उछल गया , उसके पास से गुजर रहे लोग समझ ही नही पाए कि क्या हुआ , मौजूद लोग भागने लगे , ब्लास्ट होने की आवाज इतनी तेज रही कि आस पास के घरों के लोग बाहर आकर देखने लगे कि आखिर क्या हुआ , वहा मौजूद लोगो ने आशंका जताया कि लगता है तेज गर्मी के वजह से सीवर में बने गैस के कारण यह धमाका हुआ हो , धमाके में मेनहोल का ढक्कन पूरी तरह से चकनाचूर हो चुका था , ब्लास्ट की सारी घटना पास ही में लगे सीसीटीवी म कैद हो गया , जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है , धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी , साथ ही नगर निगम की टीम भी पहुचकर मामले की जांच कर रही है , चश्मदीदों की माने तो ढक्कन करीब 10 से 12 फीट ऊपर तक उड़कर चकनाचूर हो गया ,